रांची: भाजपा नेता के पिता से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
Vishwajeet
January 13, 2026 (Last updated: January 13, 2026)
रांची: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता महेश कुंडू के पिताजी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रविवार शाम धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉक्टर नितेश कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।