खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:ईमानदारी की मिसाल,रिसॉर्ट में मिला सोने का लॉकेट सही हाथों तक पहुंचा

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: समाज में ईमानदारी और मानवीय मूल्यों की पहचान आज भी कायम है। इसका प्रमाण सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक उपेंद्र प्रसाद ने दिया। उन्होंने नेचर लैंड रिजॉर्ट, गालूडीह में मिला सोने का लॉकेट उसके वास्तविक स्वामी को सौंपकर सराहनीय पहल की।

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को उपेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ नेचर लैंड रिजॉर्ट में भोजन करने गए थे। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का लॉकेट मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रिसॉर्ट प्रबंधन को दी और लॉकेट को सुरक्षित रखवाया।

इधर, कदमा निवासी विमल कुमार प्रसाद ने बताया कि 7 जनवरी को वे अपनी पत्नी एवं मित्रों के साथ नेचर लैंड रिजॉर्ट में पिकनिक मनाने गए थे। उसी दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने का लॉकेट कहीं गिर गया था। काफी खोजबीन के बावजूद लॉकेट नहीं मिलने पर उन्होंने रिसॉर्ट मैनेजर को इसकी जानकारी दी और अपना संपर्क नंबर भी साझा किया था।

रिसॉर्ट प्रबंधन के सहयोग से उपेंद्र प्रसाद ने विमल कुमार प्रसाद को अपने निवास विजय गार्डन, बारीडीह बुलाकर लॉकेट उन्हें सौंप दिया। गुम लॉकेट वापस पाकर दंपति बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उपेंद्र प्रसाद के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।