---Advertisement---

गढ़वा: नहाने के दौरान कुएं में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

On: January 15, 2026 6:53 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलदुलवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलदुलवा गांव निवासी अनुज चंद्रवंशी के पुत्र डब्ल्यू चंद्रवंशी के रूप में की गई है।


परिजनों के अनुसार डब्ल्यू चंद्रवंशी घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में वह एक कुएं के पास रुक गया और नहाने लगा। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला।


गंभीर हालत में उसे तुरंत सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


घटना की सूचना मिलने पर मेराल थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू