---Advertisement---

रांची: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

On: January 24, 2026 8:27 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची से शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला इलाके की है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।


मृतका की पहचान 40 वर्षीय तरन्नुम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पति के कथित अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।


डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


डोरंडा थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!