नशेड़ी गिरोह ने किया है अपराध को बेकाबू: विकास सिंह
जमशेदपुर:मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने खान बिल्डिंग में सुबह सवेरे 7:30 बजे अपने बेटे की विवाह की तैयारी हेतु अपने गांव गए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे के मकान में ताला तोड़कर प्रवेश करके सारा सामान लेकर अपराधी सभी के सामने आसानी से चले गए । नकाबपोश अपराधी मजदूर बनकर खान बिल्डिंग में प्रवेश कर मुख्य द्वार तोड़कर अपराधी अंदर गए अंदर कमरे का ताला टूटने में विलंब हुआ तो दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश कर अलमीरा और बक्से में रखे सारे जेवर और रुपया लेकर फरार हो गए । नुकसान कितना का हुआ यह अखिलेश्वर दुबे के आने के बाद ही पता चल पाएगा ।
मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया विकास सिंह ने मामले की पूरी जानकारी स्थानीय थाना को देते हुए अविलंब कार्रवाई की बात कहीं।
स्थानीय युवकों एवं घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासन के लोगों की मदद से दो अपराधी पकड़े गए ।
बिल्डिंग के मालिक उमाकांत सिंह ने बताया कि हम लोगों को लग रहा था कि दुबे जी अपने घर में मरम्मत का कुछ कार्य करवा रहे हैं इसलिए लोगों का ध्यान चूकि मामला सुबह 7:30 बजे का था चोरी की ओर गया ही नहीं । कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले गेड़ीवाला ने कहा कि दुबे जी का दरवाजा टूटा हुआ है और भीतर कोई नहीं ।
मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि पूरा का पूरा क्षेत्र नशा का सेवन करने वाले लोगों के चपेट में आ गया है अपराध बेकाबू हो गया है अब ऐसा लगता है कि आम जनमानस को अपराध के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा।










