---Advertisement---

26 जनवरी को बदलेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, सुबह 6 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री

On: January 24, 2026 10:37 PM
---Advertisement---

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। यह समारोह प्रातः 09:00 बजे से महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ प्रारंभ होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।


सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को प्रातः 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


इन मार्गों पर सीमित स्थान तक ही आ सकेंगे भारी वाहन
रांची शहर की ओर आने वाले बड़े वाहन निम्नलिखित स्थानों तक ही पहुंच सकेंगे


कांके से रांची – बोड़िया
चाईबासा–खूंटी से रांची – बिरसा चौक
गुमला–सिसई से रांची (माया अड़गड़ा) – कटहल मोड़
गुमला–सिसई से रांची – आईटीआई बस पड़ाव
जमशेदपुर से रांची – दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
जमशेदपुर से रांची (माया सदाबहार चौक) – सदाबहार चौक
कांके पतरातू से रांची – लॉ यूनिवर्सिटी
बूटी मोड़ होकर बरियातू – बूटी मोड़
बूटी मोड़ होकर खेलगांव – खेलगांव चौक
तिलता चौक, रिंग रोड से पिस्का मोड़ – पंडरा बाजार


गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य अतिथियों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं


राज्यपाल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद एवं विधायक
एटीआई मोड़ → सिद्धू कान्हू पार्क मोड़ → डॉ. श्यामा प्रसाद विवि मोड़ → राजकीय गेस्ट हाउस → वीआईपी प्रवेश द्वार


केंद्र/राज्य सरकार के पदाधिकारी


हॉटलिप्स चौक → एटीआई मोड़ → रणधीर वर्मा चौक → उपायुक्त आवास चौक → कार्यक्रम स्थल


वाहनों की पार्किंग व्यवस्था


पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं


राज्यपाल के काफिले – मुख्य मंच के पीछे
VVIP वाहन – निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र
अधिकारियों के वाहन – मंच के पश्चिम नीलांबर–पीतांबर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के पास
नारंगी पासधारी वाहन – मुख्य मंच के पश्चिम
हरा पासधारी वाहन – बापू वाटिका के सामने
मीडिया कर्मी – हॉकी स्टेडियम के उत्तर स्थित आर्मी ग्राउंड से सटे क्षेत्र
सामान्य वाहन – टीओपीआई के सामने मैदान में


विशेष पासधारी, वीआईपी, पदाधिकारी और मीडिया वाहनों के लिए अलग-अलग ड्रॉप गेट निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वाहनों का कई गेटों से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


पुलिस की अपील


रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जनवरी को निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now