---Advertisement---

झारखंड राज्य किसान सभा का प्रतिनिधि टीम राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गुंटूर ‌,( आंध्रप्रदेश) रवाना

On: January 29, 2026 8:29 AM
---Advertisement---

राँची :- अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन 30,31, जनवरी,1 फरवरी गूंटूर, आंध्रप्रदेश के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, राज्य किसान कौंसिल सदस्य मदुवा कच्छप, शंकर उरांव रांची स्टेशन से एलप्पी एक्सप्रेस से गुंटूर के लिए रवाना हुए। इसके अलावे झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असिम सरकार एवं एहतेशाम अहमद अन्य ट्रेन से गुंटूर के लिए रवाना हो गए हैं। अखिल भारतीय किसान सभा का उक्त राष्ट्रीय अधिवेशन जिसमें देश के सभी राज्यों से चयनित प्रतिनिधि भाग लेंगे एवं देश के किसानो के एम् एस एस, कर्ज माफी, हाथियों के आतंक, किसान विरोधी 4 लेबर कोड,बिज और बिजली विधेयक, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के खत्म करने, लगातार बढ़ रही किसान आत्महत्याएं,विदेशी कृषि उपज के लिए मुक्त भारतीय बाजार की नापाक कोशिश, क़ृषि सब्सिडी में कटौती,जबरन जमीन अधिग्रहण, पलायन, विस्थापन,पनपटटा , स्मार्ट मीटर सहित किसान मुद्दों पर देशव्यापी किसान आन्दोलन की रणनीति बनाया जाएगा ,साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के सांगठनिक मुद्दों निर्णय लिया जाएगा। 12 फरवरी ट्रेड यूनियनो के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किसान सड़कों मे उतर कर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने पर भी विशेष रूप से निर्णय लिया जाएगा।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में