मुरी:-रेलवे सुरक्षा बल मुरी के श्वान दस्ता के प्रांगण में डाबरमैन जाति का श्वान बुलेट खोजी कुत्ता का सोमवार के दिन विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता मुरी पोस्ट कमांडर संजीव कुमार ने किया।आयोजन में मुख्य अतिथि आरपीएफ मुरी के सुरक्षा आयुक्त एस सी सहाय उपस्थित रहे,जिनका श्वान दस्ता के कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।इस खोजी कुत्ता की उम्र लगभग 11 वर्ष हो गई थी जिसको बांकुरा सोसायटी ऑफ लिवेन लेट को कागजी प्रक्रिया पूरी कर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा समर्पित किया गया,जहां उसकी देखरेख की जाएगी। श्वान दस्ता मुरी के कर्मचारियों ने बताया कि इस खोजी कुत्ता को ऑल इंडिया इंटर पुलिस मीट प्रतियोगिता 2019 में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया था एवं 2017 में हटिया में बैटरी चोरी की खुलासा इसके द्वारा किया गया,जिससे पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ ही नामकुम रेलवे टिकट घर में हुई चोरी का उद्भेदन और अपराधियों की पहचान करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं लोहरदगा के नगजुआ में ओ एच ई तार चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए, ओरमांझी के बीआईटी मेसरा झांझीटोली में चोरी का उद्वेदन करने में पुलिस को काफी मदद की थी।इसी क्रम में पूरे भारतवर्ष में आरपीएफ की ओर से आयोजित कुत्ता प्रतियोगिता प्रयागराज में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया एवं 2024 में बानो (कुरकुरा) में बहुत ही सराहनीय कार्य करते हुए 3000 मी रेलवे तार की चोरी का उद्वेदन किया जिसमें 7 नाबालिक युवा गिरफ्तार किए गए।इस उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के द्वारा भी इस खोजी कुत्ता को सम्मानित किया गया था।इस भाव विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जे कच्छप,सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार,श्वान हैंडलर संतोष कुमार,एस अली, जे कुमार,एस के मेहता,ए एन सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
आरपीएफ के श्वान का हुआ विदाई समारोह










