---Advertisement---

देवघर:भूरभूरा मोड़ में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का हुआ उद्घाटन

On: February 3, 2026 1:41 PM
---Advertisement---

देवघर को मिली संगठित व भरोसेमंद दवा सेवा की नई सौगात

देवघर: देवघर के प्रमुख क्षेत्र भूरभूरा मोड़ में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डी. तिवारी (एम.बी.बी.एस., जनरल फिज़िशियन) ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ई-मेडिक्स जैसी संगठित फार्मेसी सेवाएँ आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और भरोसेमंद दवाइयाँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
फ्रेंचाइज़ी ओनर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट फार्मेसी के माध्यम से देवघर व आसपास के इलाकों के लोगों को ब्रांडेड दवाइयाँ, उचित मूल्य और पारदर्शी सेवा एक ही छत के नीचे मिलेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. निधि कुमारी, गोपाल प्रसाद सिंह, संजय सिंह, करण निखंज और विशाल चौहान उपस्थित रहे।
नया स्टोर 20 प्रतिशत तक की छूट, फ्री होम डिलीवरी, स्मार्ट बिलिंग और त्वरित सेवा की सुविधा देगा। इस अवसर पर जीएम वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई-मेडिक्स का उद्देश्य सुलभ और पारदर्शी दवा सेवा उपलब्ध कराना है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now