---Advertisement---

आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए बास्को बेसरा आज 3 तारीख को करेंगे नामांकन

On: February 3, 2026 1:45 PM
---Advertisement---

सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की राजनीति में मंगलवार एक अहम दिन है। नगर निगम मेयर पद के प्रबल दावेदार बास्को बेसरा मंगलवार 3 तारीख को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन को लेकर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बास्को बेसरा ने कहा कि वे आदित्यपुर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ प्रशासन,पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपना मुख्य लक्ष्य मानते हैं।

महावीर अखाड़ा स्टेशन रोड (डबल रोड) श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर 11.30 बजे नामांकन के लिए सरायकेला डीसी ऑफिस के लिए अपने समर्थकों के साथ निकलेंगे।

उन्होंने आदित्यपुर की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सहभागी बनें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now