---Advertisement---

राहुल गैंग का टोयोटा शोरूम में फायरिंग के बाद जिम्मा लेने का पोस्ट वायरल!लिखा पलामू से रांची व रांची से पटना तक एके-47 रेड्डी

On: February 5, 2026 6:53 PM
---Advertisement---

रांची: कुख्यात राहुल सिंह बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा है। इसी कड़ी में इस गैंग से जुड़े कथित रूप से एक युवक ने बीआईटी ओपी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग दहशत का माहौल कायम कर दिया है।बीती शाम विकास चौक के पास रिंग रोड स्थित टोयोटा शोरूम को टारगेट कर की गयी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। उसके बाद गैंग ने दुस्साहस दिखाया है जिसमें राहुल सिंह खासमखास कुख्यात आजाद सरकार के नाम से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। यह प्रेस रिलीज आजाद सरकार के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया और राहुल सिंह को टैग किया गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेस रिलीज के जरिये आजाद सरकार ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। साथ ही धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। जारी प्रेस रिलीज के जरिये कहा गया है कि “झारखंड की रांची जिले मे विकास चौक, रिंग रोड के सामने टोयोटा शोरूम मे जो फायरिंग कि घटना हुई है!

वो #AZAAD_SIRKAAR, #RAHUL, SINGH GANG के द्वारा किया गया है !. शाम के वक़्त की इस गोलीबारी एवं फायरिंग में जो कुछ भी हुआ है उसका जिम्मेवार सिर्फ़ और सिर्फ़ #ज्ञान शंकर है! सभी को ये मेरा #AZAAD_SIRKAR का अंतिम चेतावनी है… यह कि कुछ लोग अपना औक़ात भूल गयें हैं, तो ये आज का यह घटनाक्रम सिर्फ़ यह याद दिलाने के लिए था, NEXT time किसी को नहीं बक्शा जएगा, चाहें फ़िर वो कोई भी हो! आज का यह घटना सिर्फ़ तुमको याद दिलाने के लिए था कि प्यार से मैनेज करो नहीं तो, यह याद रखना पलामू से रांची और रांची से पटना तक तुम्हारे लिए और तुम्हारे लोगों के लिए AK47 ready है। याद रखना। और हां ऐसे भी इस बार तो showroom में ही गोली मारे हैं, पर अगली बार टार्गेट तुम होगे! जरूरत पड़ेगा तो तुमको और तुम्हारे लोगों को # यमराज के पास भेजने का उत्तम प्रबंध कर देंगे Tatkal में… #AZAAD_SIRKAAR, RAHUL_SINGH, (GANG)।” धमकी भरा यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इसरिलीज में कितना है, इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है।
यहां याद दिला दें कि बीती शाम करीब पांच बजे एक बाइक सवार युवक विकास हॉस्पिटल के पास पहुंचा और हवाई फायरिंग करने लगा। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में खलबली मच गयी। वारदात की फैली खबर के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें अपराधी को फायरिंग के बाद रामगढ़ रोड की ओर भागते हुए देखा गया है।
रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने मीडिया को बताया कि विकास चौक स्थित अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फुटेज में देखा गया कि एक युवक अकेले बाइक पर आया था और कुछ राउंड फायरिंग करने के बाद तेजी से फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी के कोलकाता दौरे के पहले टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव

हजारीबाग: अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो, बस और 407 में मारी टक्कर, 2 दुकानों को भी रौंदा, फल विक्रेता की मौत; 5 घायल

झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें

ट्रेन में बवाल: महिला ने चप्पल दिखाकर दी गाली, पत्नी को अपशब्द कहने पर भड़का युवक, जड़ दिए कई थप्पड़; वीडियो वायरल

चतरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत

झारखंड में मौसम के दो रंग: कहीं बारिश से राहत, तो कई जिलों में लू का कहर; गढ़वा-पलामू समेत 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट