---Advertisement---

गोलमुरी; 88 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

On: February 11, 2026 4:47 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर; नशा और नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे हैं अभियान के दौरान गोलमुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलमुरी थाना क्षेत्र हिन्दू बस्ती के लाइन नंबर 2 का रहने वाला बलराम महतो को 88 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया है

सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया गोलमुरी में गुप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को 12.40 बजे बलराम महतो के राशन दुकान में छापामारी की गयी.छापामारी के क्रम में दुकान के अन्दर छुपा कर रखें प्लास्टिक के बोरों से 256 पैकेट डोडा चूरा बरामद किया गया. वहीं मौजूद दुकानदार बलराम महतो को भी गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अधेड़ को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now