---Advertisement---

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर के 25000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

On: February 13, 2026 4:46 PM
---Advertisement---

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 25,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित युवाओं को चार वर्षों के लिए सेना में सेवा का अवसर मिलेगा।

आयु सीमा

इस बार अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट भी दी गई है। यानी अब अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (पद अनुसार)

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कुल 45% अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं।

अग्निवीर (टेक्निकल)12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी) से पास होना चाहिए। कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक आवश्यक हैं या 10वीं के साथ दो वर्षीय आईटीआई कोर्स भी मान्य है।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (SKT)12वीं किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ पास होनी चाहिए। प्रत्येक विषय में 50% अंक जरूरी हैं। अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य हैं।

अग्निवीर ट्रेड्समैन8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा (CEE)- सभी उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर पूर्ण अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

भर्ती रैली- ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को रैली के लिए बुलाया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में शामिल

1.6 किलोमीटर दौड़
पुल-अप्स
9 फीट की खाई
ज़िग-ज़ैग बैलेंस

क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट भी होगा, जिसमें लगभग 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। भुगतान केवल एसबीआई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

वेतन और लाभ

पहला वर्ष: 30,000 प्रतिमाह

दूसरा वर्ष: 35,000 प्रतिमाह

तीसरा वर्ष: 40,000 प्रतिमाह

चौथा वर्ष: 40,000 प्रतिमाह

वेतन का 30% अग्निवीर कोष में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी।

अन्य सुविधाएं

• ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर
• ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर अतिरिक्त मुआवजा
• चार वर्ष बाद 25% तक अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल होने का अवसर
• स्किल सर्टिफिकेट और भविष्य के करियर में सहायता

आवेदन कैसे करें?

• आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

• Agniveer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

• रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

• आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

• फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now