---Advertisement---

शुरू होने वाले हैं कई त्योहार,मानगो एकता नगर में 2 माह से पानी के लिए हाहाकार

On: October 4, 2023 2:48 PM
---Advertisement---

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं 200 घरों के लोग, डीसी ऑफिस पर होगा प्रदर्शन: विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो के शंकोसाई के एकता नगर में विगत डेढ़ महीना से पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है ।लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं । पानी के लिए लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय लोगों के द्वारा दर्जनों पत्राचार मानगों नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में जलापूर्ति नहीं होने के संबंध में किया है लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख नहीं रखने के कारण लोगों की सुनवाई आज तक नहीं हुई हैं। त्योहार का समय आ गया है पानी के लिए लोग घर की साफ सफाई नहीं कर पा रहे हैं ।मोहल्ले में एकमात्र चापाकल है जहां से लोग लंबी कतार लगाकर पानी लेते हैं । पानी ढोने में कई घंटे लोगों का लग जाता है दैनिक मजदूरी करने वाले लोग सप्ताह में दो दिन पानी की व्यवस्था करने के कारण काम में नहीं जा पाते हैं जिसके कारण उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जा रही है ।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए समस्या का समाधान जल्द करने की बात करते हुए कहा की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय में लोगों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा ।

मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, हेमंत गोराई, सूर्य प्रमाणिक, बबलु गोराई, विश्वेश्वर सिंह,विनय प्रसाद, पंकज प्रमाणिक, गुरुपदों गोप, शशि गोराई, दिनेश गोराई, उमेश शर्मा, विष्णु पासवान, दिनेश साहू, रिंकू रंजन, नंदू गोराई ,दुर्गा गोराई, इंदु देवी, सलोनी सिंह, राजु साहु, गीता गोराई, संतरा गोप, राजेंद्र गोराई, प्रकाश साव ,संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न