---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

On: February 16, 2026 10:14 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पदयात्रा कर जनसंपर्क किया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी रिंकू सिंह भी शामिल थीं, जिनके साथ भारी संख्या में उपस्थित समर्थक व कार्यकर्ता “रिंकू सिंह जिंदाबाद”, “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” “सरयू राय जिंदाबाद” समेत उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। विधायक सरयू राय ने पदयात्रा सह जनसंपर्क जुगसलाई के नया बाजार से आरंभ हुआ, जो गौशाला चौक, गौशाला नाला रोड, कचहरी मुहल्ला, छपरहिया मुहल्ला एवं आसपास के इलाकों से होते हुए आगे की ओर बढ़ गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चौक बाजार स्थित मुख्य कार्यालय से रामटेकरी रोड होते हुए ऋषि भवन तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। जगह-जगह लोगों ने रिंकू सिंह अर्जुन मुंडा एवं सरयू राय का अभिनंदन किया। साथ ही रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया।

पदयात्रा सह जनसंपर्क के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रवाद के प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि जुसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव अहम है। इसकी अहमियत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में “भारत को जिताना है।
वहीं, पदयात्रा सह जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरयू राय ने कहा कि लंबे समय के बाद यहां निकाय चुनाव हो रहा है। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिह सशक्त एवं योग्य उम्मदवार हैं। जुगसलाई और मानगो में राष्ट्रवादी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। ऐसे में वंदे मातरम कहने से परहेज करनेवाले जुगसलाई को अपनी जागीर समझ रहे हैं। लेकिन यहां समुदाय विशेष के आधार पर मतों का विभाजन नहीं होने वाला है। क्योंकि, हिंदू हों या मुस्लिम, सभी समुदाय में प्रबुद्ध एवं राष्ट्रवादी सोच व समझ रखने वाले लोग हैं। मतदान की तिथि आते-आते स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और भारी बहुमत से रिंकू सिंह की जीत होगी।

पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान एवं सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमारा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत भाजपा-एनडीए एवं प्रत्याशी रिंकू सिंह के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित थे।

इससे पूर्व सुबह में रिंकू सिंह ने चौक बाजार स्थित अपने मुख्य चुनावी कार्यालय से जनसंपर्क अभियान शुरू कर पूरे स्टेशन रोड समेत आसपास के इलाकों में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अपनी प्राथमिकताओं एवं जनहित, समाजसेवा की भावना साझा की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें