झारखंड

रांची : उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को कई निर्देश

रांची: श्री अमिताभ कौशल, सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (झारखण्ड सरकार) एवं श्री उमाशंकर सिंह राजस्व, निदेशक, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (झारखण्ड सरकार) के द्वारा आज दिनांक-04 अक्टूबर 2023 को झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय चेरी-मनातू रांची में निरीक्षण कर आ रही भूमि अधिग्रहण की समस्या की विस्तृत जानकारी लेते हुए, सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण क्रम में, श्री राहुल कुमार सिन्हा उपायुक्त रांची, प्रो. क्षिति भूषण दास, कुलपति, झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची, श्री राजेश कुमार बरवार,अपर समाहर्ता रांची, श्री सुनील कुमार चंद्र, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, श्री जय कुमार राम अंचल अधिकारी कांके एवं झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (झारखण्ड सरकार) ने सम्बंधित अधिकारी को कई निर्देश दिए

श्री अमिताभ कौशल, निदेशक, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (झारखण्ड सरकार) ने भूमि अधिग्रहण की समस्यायों पर चर्चा करते हुए, इसका निष्पादन तुरंत करने के लिए कहा एवं ग्रामीण सड़कों की मरम्मति, पहुंच पथ निर्माण, दिसंबर माह तक सड़क से जुड़े मुआवजा भुगतान, विश्वविद्यालय की भूमि जमीन एवं अधिग्रहित भूमि की नापी कराकर चिन्हित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त रांची ने झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में सम्बंधित सभी अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ त्वरित बैठक किया

श्री राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त रांची ने अमिताभ कौशल, सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (झारखण्ड सरकार), के निर्देशानुसार झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में सम्बंधित सभी अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 500 एकड़ भूमि उपलब्ध करना है। (जिसमें रैयती गैर मजूरवा किस्म की भूमि है)। समीक्षा के दौरान 319 एकड़ भूमि विश्वविद्यालय के पास है, जिसमें 219 एकड़ भूमि निर्विवाद है। बचें 100 एकड़ भूमि जिसपर ग्रामीणों के द्वारा दावा किया जा रहा है, उसमें लगभग 30 एकड़ भूमि का रैयतीकरण का मामला है, जिसमें उक्त भूमि की जाँच चल रही है। इसके अतिरिक्त 30 एकड़ भूमि का हस्तान्तरण किया गया है। इस प्रकार कुल- 280 एकड़ भूमि को चिन्हित कर सीमांकन करने का निर्देश अंचल अधिकारी कांके को दिया गया। 15.82 एकड़ रैयती भूमि का भू-अर्जन कराना है, उसे अगले माह तक पूरा करने का निर्देश उपायुक्त रांची द्वारा दिया गया।

उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों की समस्या सुन त्वरित समाधान करने के दिए निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय परिसर में आए ग्रामीणों की समस्या सुनी। जिसपर ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त रांची से जिनका भूमि का विश्वविद्यालय निर्माण में अधिग्रहण हुआ है, उसके मुआवजा का भुगतान और विश्वविद्यालय में उन्हें हाउस किपिंग का कार्य मिलें इसकी मांग की गई। जिसपर उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारी को सूची बना कर देने को कहा, ताकि इसमें कार्य किया जा सकें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!