राष्ट्रिय

सिक्किम जल प्रलय: अब तक 14 की मौत, 102 लापता

सिक्किम: मंगलवार की देर रात आई बादल फटने से भीषण जल प्रलय से अब तक 14 लोगों के मरने की खबर है। जबकि 102 लोग लापता बताए जा रहे हैं वहीं सेना के 23 जवान भी लापता है। जिनकी तलाश जारी है। भीषण जल तबाही से सिक्किम बंगाल से कट गया है।

इसका वजह बताया जा रहा है कि सिक्किम को बंगाल से जोड़ने वाला पुल बह गया है। जिसके कारण बंगाल में भी दहशत का माहौल कायम है। वहीं सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचना मुश्किल है। चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। पानी और कीचड़ से चारों ओर पटा हुआ है। आईटीबीपी की कई टीम में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

चर्चा है कि सिक्किम में जिस तरह तबाही आई है वह तबाही केदारनाथ की जैसी है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!