---Advertisement---

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

On: February 17, 2026 5:30 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 18 फरवरी से औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित हो, इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्पीकर कक्ष में हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही की तिथियों पर विशेष चर्चा हुई। खासतौर पर 23 फरवरी को प्रस्तावित कार्यवाही को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि 23 फरवरी को होने वाली अनुपूरक बजट पर चर्चा को 21 फरवरी को स्थानांतरित किया जाएगा। इस फैसले के तहत शनिवार होने के बावजूद 21 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही संचालित की जाएगी।

बताया गया कि यह निर्णय 18 फरवरी को सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद आयोजित होने वाली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में अंतिम रूप से लिया जाएगा।

बैठक में राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को भी उठाया गया। सदस्यों ने राज्य के विभिन्न इलाकों में हाथियों के बढ़ते उत्पात और खनन गतिविधियों को लेकर सदन में विशेष चर्चा कराने की मांग की। इन विषयों को आगामी कार्यसूची में शामिल करने पर भी सहमति बनी।

बजट सत्र की रूपरेखा के अनुसार, 18 फरवरी को सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिस पर सदन में विस्तृत वाद-विवाद होगा। वहीं 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो समेत कई अन्य विधायक और दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी