
पटना:कांग्रेस कार्यकर्ता ने केवल मोदी का नाम लिया और भड़क गए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेसी,धक्के मार कर निकाल दिया बाद में उसने कहा कि वह तो कांग्रेस के सपोर्ट में बोल रहा था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। इसी दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे को कट्टर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मोदी समर्थक लगने लगा जब उसने केवल मोदी का नाम लेते हुए कहा कि जब तक विद्रोह नहीं होगा मोदी नहीं जाएगा। इस पर मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेसी और खड़गे भड़क गए और उस कार्यकर्ता को मारते पीटते हुए बाहर निकाल दिया गया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इधर दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ता का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है उसने मीडिया के समक्ष बयान में कहा कि मैंने कहा जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे गलत समझ लिया और मारपीट कर सभागार से निकाल दिया।
इधर प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ टिप्पणी करने पर पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।





