---Advertisement---

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

On: February 17, 2026 7:08 PM
---Advertisement---

धनबाद: धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें पूर्व में अधूरी रह गई जब्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट के निर्देश पर पहले भी प्रिंस खान के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई थी, लेकिन उस दौरान कुछ हिस्सों की जब्ती नहीं हो पाई थी। उसी लंबित प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक बार फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान मकान की छत पर लगाए गए शेड को उखाड़कर जब्त किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विवाद की गुंजाइश न रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्ती की प्रत्येक प्रक्रिया अदालत के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की गई है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक प्रेस बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से पुष्टि की है कि यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के तहत की गई है और आगे भी कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now