---Advertisement---

रांची से गोरखपुर, रक्सौल, झंझारपुर के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

On: February 20, 2026 10:54 AM
---Advertisement---

रांची: भारतीय रेलवे ने रांची और आसपास के क्षेत्रों से लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे का मानना है कि इन अतिरिक्त सेवाओं से त्योहार के समय यात्रियों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और पचास हजार से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति (वाया रांची) होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 व 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए सोमवार को रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को तिरुपति के लिए प्रस्थान करेगी।

रांची–झंझारपुर–रांची होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08105 रांची से झंझारपुर के लिए 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रात 22:50 बजे चलेगी और अगले दिन 16:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 08106 झंझारपुर से 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची–गोरखपुर–रांची होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08629 रांची से गोरखपुर के लिए 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रात 23:55 बजे चलेगी और अगले दिन 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 08630 गोरखपुर से 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को 00:50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20:45 बजे रांची पहुंचेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now