---Advertisement---

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

On: February 22, 2026 2:17 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना अब तक फरार है जबकि गैंग के पांच लोगों को पुलिस ने दबोच लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया है। सरगना की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है

पुलिस ने सरगना के एक चेले पंजाब के लुधियाना निवासी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस अपहरण की घटना को अंजाम देने में सहयोगी रहे पंजाब के लुधियाना के रहने वाले मनप्रीत सिंह सेखो, बिहार के शेखपुरा निवासी राजकरण यादव, पंजाब के लुधियाना निवासी गुरदीत शेर सिंह और बिहार के शेखपुरा निवासी संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन को भी धर दबोचा है।

बता दें कि कैरव गांधी का 13 जनवरी को कदमा सोनारी लिंक रोड से अपहरण कर लिया गया था.इस कांड के करीब 13 दिनों के बाद 26 व 27 जनवरी की मध्य रात्रि को कैरव गांधी को सकुशल बरामद किया गया था. इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने गुड्ड सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मोहम्मद इमरान आलम उर्फ आमीर, रमीज राजा और मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया था. इस मामले का अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि इस अपहरणकांड के साजिशकर्ता में से एक अपराधी (वर्तमान में फरार) अपने एक सह साजिशकर्ता अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह के साथ लगभग 6 माह पूर्व जमशेदपुर आकर रहने लगा था और अपहृत की गतिविधियों की लगातार रेकी कर रहा था. उसने अमरिंदर सिंह के नाम से साकची क्षेत्र में किराये का कमरा लिया था और वहीं से पूरी साजिश की रुपरेखा तैयार की गयी थी.इस दौरान अन्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान, मनप्रीत सिंह, गुरजित सिंह जमशेदपुर आये थे और अपहृत कारोबारी पुत्र की रेकी की. पुलिस की जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ता द्वारा आपस में एक दूसरे की पहचान जानबूझकर नहीं करायी गयी थी ताकि गिरफ्तारी की स्थिति में संपूर्ण षड़यंत्र उजागर ना हो सके. घटना में मनप्रीत सिंह द्वारा वाहन चालक की भूमिका निभायी गयी जबकि अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, गुड्डू, इमरान, रमीज और अन्य अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर घटनास्थल पर पहुंचे. इनके सहयोग के लिए राजकरण, संतोष और गुरदीत शेर सिंह भी मौजूद थे.घटना को अंजाम देने के बाद अपहृत को स्कार्पियो वाहन से चांडिल गोलचक्कर के समीप ले जाकर दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया गया. इसके बाद दोनों वाहन अलग अलग मार्ग से शहर छोड़कर भागे. अपहृत को अन्य वाहन से रांची होते हुए डोभी ले जाया गया, जहां पूर्व से मौजूद अन्य अपराधियों को सुपुर्द किया गया.उनके द्वारा अपहृत को गया जिला अंतर्गत बिसरा गांव में रखा गया. घटना को अंजाम देने के उपरांत सभी अभियुक्त पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार की ओर भाग गये और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप छिप कर रहने लगे. इसके बाद पुलिस की टीम बनायी गयी.इस टीम ने पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार के कई जिलों में छापामारी की. इसके बाद मनप्रीत सिंह और अमरिंदर सिंह को पंजाब के लुधियाना, कोलकाता से गुरदीत शेर सिंह, गाजियाबाद दिल्ली से संतोष कुमार और बिहार के शेखपुरा से राजकरण यादव को गिरफ्तार किया गया. इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता का पकड़ा जाना अभी बाकि है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में लगी भीषण आग, राख, ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान