---Advertisement---

टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में लगी भीषण आग, राख, ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान

On: February 22, 2026 10:25 AM
---Advertisement---

बहरागोड़ा : टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में शनिवार को एनएच-18 पर मुड़ाकाटी चौक नाना होटल के पास भीषण आग लग गई। जिसे यात्रियों में हड़कंप मच गया बस के चालक ने अपनी सतर्कता से एक बड़े नरसंहार को टाल दिया।
सफर सामान्य था, यात्री नींद के आगोश में थे, तभी मुड़ाकाटी चौक के समीप चालक को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ। बस से आती आग की आहट और गंध ने चालक को चौकन्ना कर दिया। खतरे को भांपते हुए चालक ने बिना एक पल गंवाए बस को सुरक्षित खड़ा किया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए चिल्लाने लगा।जैसे ही आखिरी यात्री ने बस से कदम बाहर निकाला, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सोपोडेरा स्कूल में नाबालिग का शव,रेप के बाद हत्या की आशंका,भड़के ग्रामीण,पुलिस तैनात

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा