---Advertisement---

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

On: February 22, 2026 2:42 PM
---Advertisement---

बोकारो: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से उपायुक्त बोकारो के अनुपस्थिति में AC मुमताज़ अंसारी बोकारो को सेंगेल कार्यकर्ताओं के द्वारा आदिवासी भाषाओं को बचाने, संरक्षित करने हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

इसमें राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत अविलंब प्रथम राजभाषा बनाने,साथ ही झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा आदि में संविधान के अनुच्छेद 347 के तहत द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिए जाने। और बाकि आदिवासी भाषा हो, मुण्डारी,कुड़ुख, खड़िया आदि भाषाओं को भी राष्ट्रीय मान्यता अर्थात आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सेंगेल प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, केन्द्रीय संयोजक हराधन मार्डी, मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, बोकारो जोनल परगना सह प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन,सुगदा किस्कू,मांझी परगना मंडवा बोकारो जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र मुर्मू, बोकारो जिला संयोजक संतोष सोरेन, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश मुर्मू,सेंगेल परगना भूटेल टुडू, पश्चिम महल पंचायत परगना बबलू बास्के आदि लोग मौजूद थे।

दुमका:ASA ने भी दुमका डीसी को राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंपा

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से भारत के आदिवासी भाषाओं को बचाने, संरक्षित करने हेतु राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र की मुख्य बातें
(1) राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत अविलंब दिया जाए।

(2)साथ ही झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा आदि राज्यों में भी संविधान के अनुच्छेद 347 के तहत द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया जाए।

(3)बाकि आदिवासी भाषा हो, मुण्डारी,कुड़ुख, खड़िया आदि भाषाओं को भी राष्ट्रीय मान्यता अर्थात आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

मौके पर दुमका जोनल हेड बार्नाड हांसदा, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष मनवेल हांसदा, रानीश्वर प्रखंड उपाध्यक्ष बहादुर मुर्मू, शिवचरण टुडू, नुनूलाल हेमब्रम आदि मौजूद थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में लगी भीषण आग, राख, ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान