---Advertisement---

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

On: February 22, 2026 5:45 PM
---Advertisement---

जामताड़ा:जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ पर चाय नाश्ते की दुकान पर एक युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी इसके बाद सनसनी मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

रविवार सुबह करीब 8-9 बजे के बीच अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार दी। गोली शख्त के मुंह पर मारी गई। मृतक की पहचान नूर मोहम्मद के 44 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोली लगने के बाद फुरकान अंसारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाने की कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। फुरकान अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसडीपीओ और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पता चला है कि फायरिंग के बाद अपराधी गांव के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते हुए मुख्य मार्ग की ओर भाग निकले
चश्मदीदों ने बताया कि अपराधियों ने हाईवे पर रुककर पहले अपने चेहरे को मास्क से ढका। फिर सीधे फुरकान अंसारी की ओर बढ़े। अपराधियों ने फुरकान को निशाना बनाते हुए बेहद करीब से उनके मुंह पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं।

सीसीटीवी और सुरागों की तलाश
घटना के बाद एसडीपीओ सहित अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है, लेकिन पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है कि क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई पेशेवर गिरोह है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में