---Advertisement---

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

On: February 22, 2026 6:10 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : ग्रामीण विकास मंत्री सह पंचायती राज्य मंत्री दीपिका सिंह पांडे को जुगसलाई गौशाला नाला रोड में समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने निजी कार्यों से क्षेत्र में पहुंची थीं।
समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रुप से मंत्री को सम्मानित किया और जनहित की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री दीपिका पांडे ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे आगामी 2 मार्च को जमशेदपुर आएंगी। इस दौरान वह लोगों से मिलकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी।
इस मौके पर रंजन सिंह,मिट्ठू अग्रवाल, रवि शंकर तिवारी,,दिलीप गुप्ता, राजेंद्र सिंह संधू, आशू कुमार उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें