---Advertisement---

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

On: March 3, 2026 10:40 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात को लेकर गहरी चिंता जताई है। खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच उन्होंने इस संवेदनशील परिस्थिति में वहां रह रहे झारखंड के प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि गल्फ रीजन की स्थिति चिंताजनक है और वहां मौजूद सभी भारतीयों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य और देश की सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया है कि जो भी भारतीय नागरिक स्वयं को असुरक्षित या संकट में महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह समय त्वरित और समन्वित कार्रवाई का है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।


झारखंड प्रवासियों के लिए हेल्पलाइन जारी

सीएम सोरेन ने विशेष रूप से खाड़ी देशों में रह रहे झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें। राज्य सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526
लैंडलाइन नंबर: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा काट रहे 23 कैदी होंगे रिहा

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू