---Advertisement---

गढ़वा: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

On: March 4, 2026 9:17 AM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक परिवार की खुशियां पलभर में राख हो गईं। हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव स्थित महुडंड टोला में गुरुवार को अचानक लगी आग ने लाखों का नुकसान कर दिया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, धू-धू कर जला सामान

महुडंड टोला निवासी कृष्णा यादव उर्फ नन्हक यादव के घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर बने एस्बेस्टस शेड तक आग फैल गई। शेड के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल, डीजल पंप और अन्य सामान आग की चपेट में आकर जलने लगे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वहां रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी-पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो लपटें आसपास के घरों तक भी पहुंच सकती थीं।

दो लाख से अधिक की संपत्ति खाक

इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घर के बाहर खड़ी पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल पूरी तरह राख हो गई। यह बाइक परिवार ने हाल ही में बेटी की शादी के लिए उपहार स्वरूप देने के उद्देश्य से खरीदी थी। इसके अलावा खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाला डीजल पंप भी पूरी तरह जल गया, जिससे परिवार की आजीविका पर भी असर पड़ा है। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस नुकसान ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि शादी और खेती से जुड़े जरूरी इंतजाम पूरे किए जा सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now