---Advertisement---

रांची: मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 96.79 करोड़ रुपये

On: March 6, 2026 10:47 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिला लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि इससे पहले योजना के तहत जनवरी माह की सम्मान राशि का भी भुगतान लाभुक महिलाओं के खातों में किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक समय पर पहुंचे, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति

फरवरी माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।


अनगड़ा – 16,607 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,956 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,495 लाभुक
बेड़ो – 20,496 लाभुक
बुण्डू – 8,438 लाभुक
बुण्डू नगर पंचायत – 3,487 लाभुक
बुढ़मू – 17,737 लाभुक
चान्हो – 19,673 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,191 लाभुक
ईटकी – 10,301 लाभुक
कांके – 31,443 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,309 लाभुक
खलारी – 9,529 लाभुक
लापुंग – 11,301 लाभुक
माण्डर – 22,984 लाभुक
नगड़ी – 17,747 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,058 लाभुक
नामकुम – 17,777 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,389 लाभुक
राहे – 9,519 लाभुक
ओरमांझी – 18,092 लाभुक
रातू – 18,476 लाभुक
सिल्ली – 21,045 लाभुक
सोनाहातू – 13,018 लाभुक
तमाड़ – 18,420 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 24,686 लाभुक

रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना के सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि मिले। इसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी या देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि मिलने में किसी तरह की समस्या आती है तो उसका जल्द समाधान किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now