---Advertisement---

पाकुड़: खेत में मिली डिलीवरी बॉय की डेड बॉडी,पास में सफेद पाउडर पुड़िया!

On: March 7, 2026 2:47 PM
---Advertisement---

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में प्यादापुर में एक खेत के बगल से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद यह खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। पुलिस को सूचित किया गया। मृतक की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में लग गई है मौके वारदात से एक सफेद पाउडर की पुड़िया मिली है। जिसे आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकता है कि उसने आत्महत्या की है या हत्या की गई है।

पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ