---Advertisement---

ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

On: March 14, 2026 9:32 PM
---Advertisement---

लखनऊ: वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की मां द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शिकायत किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना ट्रेन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसी फर्स्ट कोच में हुई। पीड़िता की मां ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को एक सहयात्री ने पहले पानी और पिज्जा ऑफर किया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाने की आशंका जताई गई है। छात्रा द्वारा इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन कंबल खींचकर उसे सीट पर फेंक दिया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
पीड़िता की मां ने पोस्ट में आरोपी की पहचान अमित सिंह यादव के रूप में बताते हुए लिखा कि यह घटना मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास हुई। उन्होंने बताया कि बेटी ने तुरंत ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी सूचना दी थी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार देर रात ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ फिलहाल शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है।

वहीं, मामले में रेलवे प्रशासन ने भी प्रतिक्रिया दी है। संबंधित डीआरएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि महिला यात्री की शिकायत के आधार पर ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now