---Advertisement---

ओड़िशा: कटक के अस्पताल में लगी आग, 10 की मौत, मचा कोहराम

On: March 16, 2026 7:42 AM
---Advertisement---

ओडिशा :कटक से एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां सोमवार सुबह एक अस्पताल मे भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वहीं, आग की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, ICU में लगी आग के चलते कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 5 और मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं। खबर है कि कुछ मरीजों को अस्पताल परिसर के ही नए भवन में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन मांझी हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने चश्मदीदों के हवाले बताया कि घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे मरीज दम घुटने के कारण मारे गए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा