---Advertisement---

‘नीतीश जी नहीं तो हम भी नहीं…’, अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं लडेंगे चुनाव

On: March 16, 2026 2:27 PM
---Advertisement---

मोकामा: बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और मौजूदा कार्यकाल ही उनका आखिरी कार्यकाल होगा। उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक महीने में जेल से बाहर आ जाएंगे।

दुलारचंद की हत्या के आरोप में जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वह पहले ही यह स्पष्ट कर चुके थे कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे तो वह भी चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे। उन्होंने कहा कि अब जब यह चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, तो उन्होंने भी आगे चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही तय कर लिया था कि अगर नीतीश कुमार जी सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब जब यह साफ हो रहा है कि वह राज्यसभा जा सकते हैं, तो मैंने भी फैसला कर लिया है कि यह मेरा अंतिम कार्यकाल होगा।

अनंत सिंह ने अपने फैसले के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा को सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजनीति करते आए हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा भी उसी दौर में आगे बढ़ी है। ऐसे में यदि नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से दूर जाते हैं तो वह भी चुनावी मैदान से हट जाएंगे। बता दें कि मोकामा विधायक राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए जेल से बाहर आए थे।

अपने उत्तराधिकार को लेकर भी अनंत सिंह ने तस्वीर लगभग साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वह खुद उम्मीदवार नहीं बनेंगे, बल्कि अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारेंगे। उनका कहना है कि अब नई पीढ़ी को राजनीति में आगे आने का मौका मिलना चाहिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार