---Advertisement---

झारखंड के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, वज्रपात से 1 की मौत; आज भी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट

On: March 17, 2026 10:00 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार देर रात तक राज्य के कई जिलों में बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में सोमवार को दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जान-माल की क्षति भी हुई। लोहरदगा के सेन्हा स्थित झालजमीरा गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रांची में एक बार का ओपन रुफ टॉप पर लगा शेड तेज आंधी से गिर पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी रांची में करीब 5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गिरिडीह में सबसे ज्यादा 56 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा खूंटी और पाकुड़ जिलों से ओलावृष्टि की खबर सामने आई है। नामकुम और ईटकी समेत आसपास के कई इलाकों में भी ओले गिरने की सूचना है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम केंद्र ने राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को खासतौर पर झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जहां गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

आज रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा व गिरिडीह जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 मार्च तक राज्य में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है। वहीं 21 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में न रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को कहा गया है। किसानों को भी सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें