चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने कहा कि नगर के कई होटल एवं रेस्टोरेंट में साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। ऐसे में आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी होटल एवं रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और स्वस्थ एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य होना चाहिए।
दुवारिका शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि नगर के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट की नियमित जांच कराई जाए तथा जो भी प्रतिष्ठान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इस विषय में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।








