---Advertisement---

पलामू: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

On: March 19, 2026 1:46 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में पुराने यज्ञशाला के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद एक बाइक में आग भी लग गई।

मृतकों की पहचान पकरिया गांव निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार और नावाखास के 21 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाजार से अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई।

इस हादसे में आशीष कुमार के साथ बाइक पर सवार उसका भाई आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन और आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुवार को दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now