---Advertisement---

डालटनगंज रेलवे स्टेशन का बदल गया नाम, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

On: March 19, 2026 11:07 PM
---Advertisement---

पलामू: झारखंड में ऐतिहासिक महत्व रखने वाले डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार के इस फैसले को पहले ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी थी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नाम परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार से भी अनापत्ति (NOC) प्राप्त हो चुकी है, जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मेदिनीनगर (पूर्व में डालटनगंज) रेलवे स्टेशन का निर्माण वर्ष 1902 में हुआ था। अंग्रेजी शासनकाल में ईस्ट इंडियन रेलवे द्वारा यहां रेल लाइन बिछाई गई थी और स्टेशन का निर्माण कराया गया था। तब से लेकर अब तक यह स्टेशन क्षेत्र के प्रमुख रेल केंद्र के रूप में विकसित होता रहा है।

यह स्टेशन धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आता है और यहां से राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित कई महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरती हैं और ठहरती भी हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में ही राज्य सरकार ने डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया था। हालांकि रेलवे स्टेशन का नाम तब नहीं बदला गया था। अब इसे शहर के नाम के अनुरूप करते हुए रेलवे स्टेशन का नाम भी मेदिनीनगर कर दिया गया है।

नाम परिवर्तन के बाद प्रशासनिक और रेलवे से जुड़े सभी दस्तावेजों, टिकटिंग सिस्टम, साइनेज बोर्ड और अन्य रिकॉर्ड में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now