खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

बेंगलुरु एयरपोर्ट पार्किंग में ड्यूटी के दौरान मानगो गुरुद्वारा रोड के रोहित शुक्ला का निधन

ख़बर को शेयर करें

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह किया शोक प्रकट

जमशेदपुर:मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला बेंगलुरु के एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग में कार्यरत थे। कार्य के दौरान पार्किंग स्थल में गाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त हो गए ।जिससे मौके में उनका निधन हो गया ।

कर्नाटक पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु जाकर पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं ।

भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह स्वर्गीय रोहित के आवाज पर जाकर उनके पिताजी से मिल कर शोक प्रकट किया । पिताजी पेसे से टेंपू चालक है रोहित दो भाई हैं जिसमें रोहित बड़ा है

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।