---Advertisement---

नगड़ी:लोग ताकते रहे युवती ने धुर्वा डैम में लगाई छलांग,मौत

On: March 20, 2026 9:13 AM
---Advertisement---

रांची:नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में एक युवती के कूदकर दे दी जान। घटना गुरुवार की है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।मृतका की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने निमिषा झा के रूप में हुई। वह बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी लालपुर की छात्रा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया। जैसे ही यह खबर युवती के परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि