---Advertisement---

फिर से एक बार शेयर बाजार धड़ाम निवेशकों में खौफ, देखें कौन कितना गिरा

On: March 23, 2026 1:58 PM
---Advertisement---

एजेंसी:अमेरिका इजरायल और ईरान मिडिल ईस्ट जंग के बीच शेयर बाजार के निवेशक बेहाल है आए दिन शेयर बाजार धड़ाम हो जा रहा है। जिसे निवेशकों में भय का माहौल कायम हो गया है। इसका असर एशिया के घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,500 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 500 अंक से अधिक गिरा है।
दोपहर बाद एक बजे बीएसई सेंसेक्स 1924.33 अंक यानी 2.58% की गिरावट के साथ 72,608.63 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 624.45 अंक यानी 2.7% फिसलकर 22,490.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 416 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है।

किन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट?

सेंसेक्स से 30 में से 28 शेयरों में गिरावट आई है जबकि निफ्टी में 50 में से 48 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरी ओर ओएनजीसी और एचसीएल टेक में तेजी आई है। इस बीच NSE Nifty India Volatility इंडेक्स 10 फीसदी उछलकर 25.09 पर पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि निवेशकों में घबराहट का माहौल है।

ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 1.90 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.18 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी बैंक और निफ्टी मेटल में भी गिरावट आई है। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 77 सेंट की तेजी के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। यूएस बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 99.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
क्यों गिरा शेयर बाजार?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर होर्मुज की खाड़ी को नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स को तबाह कर दिया जाएगा। इससे आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई। साउथ कोरिया का स्टॉक मार्केट खुलते ही करीब छह फीसदी लुढ़क गया। जापान के स्टॉक मार्केट में भी चार फीसदी से अधिक गिरावट आई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें