पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव और रामनवमी के पूर्व कथित जिहादियों के कुकृत्य से पश्चिम बंगाल का माहौल फिर से एक बार बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि नंदीग्राम जहां से भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुवेंदु अधिकारी उम्मीदवार है वहां भगवान श्रीराम की मूर्ति का सिर काटकर अपने साथ लेकर चले गए।विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के प्रमुख चेहरे सुवेंदु अधिकारी ने इसकी कड़ी निंदा की है।
‘
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राम नवमी के उत्सव से ठीक पहले रात के अंधेरे में जिहादियों ने वेटुरिया बस स्टैंड पर लगभग तैयार हो चुकी भगवान राम की मूर्ति का सिर काटकर ले गए। यह घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के बूथ नंबर 122, ब्लॉक-2 में हुई है। अधिकारी ने इसे हिंदू आस्था पर हमला करार देते हुए कहा कि राज्य में ऐसे कृत्य अब आम हो गए हैं। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है।
सुवेंदु ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते जिहादी हमला बढ़ता ही जा रहा है। इस सरकार को तुरंत अलविदा कहना जरूरी हो गया है। नहीं तो आने वाले दिनों में इस राज्य में सनातनियों के लिए और भी बुरे हालात इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी सरकार हिंदुओं के खिलाफ है और वोट बैंक की राजनीति के लिए गुंडों को बचा रही है। अधिकारी ने इसे जिहादियों की ओर से की गई कार्रवाई बताया और कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण ऐसे हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें क्षतिग्रस्त प्रतिमा दिखाई गई है। उन्होंने सनातनियों से एकजुट होकर इस सरकार को विदा करने का आह्वान किया, क्योंकि ऐसी घटनाएं हिंदू त्योहारों से पहले स्थिति को बिगाड़ रही हैं।
दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता सुकांता मजूमदार ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले को सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की राजनीतिक हताशा और हार के डर से जोड़ा। मजूमदार ने कहा, ‘जिस तरह का यह कायरतापूर्ण हमला हुआ है, उससे एक बात तो साफ हो जाती है कि बिना हिंसा और हमले किए टीएमसी चुनाव नहीं जीत सकती। मजूमदार ने बरानगर विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘टीएमसी पूरी तरह से डरी हुई है क्योंकि उन्हें पता है कि बरानगर से भाजपा प्रत्याशी सजल घोष जीतने वाले हैं। सुकांता मजूमदार ने अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए आगे कहा, ‘चुनाव में जमानत किसकी जब्त होगी, यह फैसला तो जनता जनार्दन ही करेगी। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार बरानगर से भाजपा के सजल घोष भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे।
चुनावी माहौल और गरमाया
यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी अहम है, जहां शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। नंदीग्राम वह स्थान है जहां 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हिंदू देवी-देवताओं और मंदिरों पर हमलों को रोकने में नाकाम है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसी घटनाएं चुनावी माहौल को प्रभावित कर रही हैं। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया है।












