---Advertisement---

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

On: March 23, 2026 7:36 PM
---Advertisement---

धनबाद: शहर के आईएसएम गेट के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुरेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की अपने पति के साथ बाइक से रांची से दुमका लौट रही थीं। वह छुट्टी समाप्त होने के बाद सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही थीं। बताया जाता है कि वह सरहुल पर्व मनाने के लिए रांची के मोरहाबादी, सरायटांड़ स्थित अपने घर गई हुई थीं और त्योहार के बाद वापस दुमका के लिए रवाना हुई थीं।

इसी दौरान धनबाद पहुंचने पर आईएसएम गेट के पास सड़क पर अचानक दो टोटो (ई-रिक्शा) सामने आ गए। स्थिति को संभालने के प्रयास में बाइक और एक ऑटो के बीच टकराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, शैलू प्रभा की चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति सुरेश उरांव का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद हादसे के बाद मृतका के परिजनों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी गहरा शोक व्याप्त है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

धनबाद:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, प्रिंस खान के दो शूटरों का पुलिस एनकाउंटर, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक गुर्गे को लगी गोली; दारोगा भी घायल

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

धनबाद: DRM कार्यालय में CBI की छापेमारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विद्युत अभियंता गिरफ्तार

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान