---Advertisement---

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

On: March 24, 2026 3:04 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने 26 मार्च से 28 मार्च तक ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। तीन दिनों तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही सीमित या पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा और जुलूसों के सुचारू संचालन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

26 मार्च को शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे। छोटे मालवाहक वाहनों पर भी शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक और सुजाता चौक के आसपास ऑटो, टोटो और बसों का संचालन बंद रहेगा।

27 मार्च की सुबह 8 बजे से 28 मार्च सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक ऑटो, टोटो समेत छोटे वाहनों की भी नो-एंट्री रहेगी।

जुलूस के दौरान ये रास्ते रहेंगे बंद

दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा:

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार और महावीर मंदिर चौक
एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक
सर्कुलर रोड से जेल चौक

अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, चडरी तालाब, पुरूलिया रोड
मेन रोड से जुड़ी गलियां—एसएन गांगुली रोड और चर्च रोड

नो-एंट्री जोन

सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, पिस्का मोड़ और रातू रोड क्षेत्र में पूरी तरह नो-एंट्री लागू रहेगी। स्थिति के अनुसार ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

28 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन को लेकर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। विसर्जन रूट पर भीड़ और स्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now