गढ़वा: समाजसेवी संगठन जागृति युवा क्लब जोबरईया,गढ़वा के तत्वावधान में ग्राम जोबरईया स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 8 मार्च 2026 से 16 मार्च2026 तक आयोजित नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन पर महायज्ञ के प्रधान संयोजक सह युवा समाजसेवी राकेश पाल ने जागृति युवा क्लब के सभी सदस्यगण एवं श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों को अपनी ओर से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह का आयोजन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें श्री राकेश पाल ने भव्य महायज्ञ के सफलतापूर्वक समापन में सभी सदस्यों के समर्पण और भागीदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महायज्ञ के लिए हर एक छोटे-बड़े कार्यों को सूचीबद्ध कर जवाबदेही प्रदान की गई थी और सारे सदस्यों ने दिए गए जवाबदेही के अनुसार कार्य संपन्न किया उसी का यह परिणाम रहा कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के समापन के पश्चात संपूर्ण परिसर की साफ सफाई बहुत ही प्रशंसनीय है परिसर को देखकर यह लग ही नहीं रहा कि यहां कुछ दिनों पूर्व इतना विशाल आयोजन हुआ था जहां लाखों लोगों का जमावड़ा लगा था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के सदस्यों के द्वारा अपने संरक्षक और महायज्ञ के प्रधान संयोजक श्री राकेश पाल जी, क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, संरक्षक श्री अनुज प्रसाद और पिंडरा सुखबाना निवासी श्री विजय हलवाई जी को आदर सहित माला एवं शाल भेंट करके सम्मानित किया गया। व्यतीत हो कि श्री विजय हलवाई जी के द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के शेड एवं सीढ़ियों में टाइल्स मार्बल लगाया गया है।
कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष श्री विवेकानंद पाल जी को यज्ञस्थल एवं मेला परिक्षेत्र के लिए अपनी निजी भूमि उपलब्ध कराने हेतु हार्दिक बधाई दी गई और विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। तो सर पर अपना विचार रखते हुए क्लब के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार पाल जी ने कहा कि मुख्य यजमान के रूप में यज्ञशाला में हवन और आहुतियों के दौरान प्राप्त अनुभूति उनके जीवन की अविस्मरणीय घटनाओं में से एक है। महायज्ञ का भक्तिमय वातावरण संपूर्ण क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि लाएगी।
अनुज प्रसाद जी ने कहा कि पूरे महायज्ञ के दौरान सभी सदस्यों ने एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना से कार्य किया जिसके कारण हम इतने बड़े आयोजन में सफल हो सके। यह महायज्ञ भविष्य के आयोजनों के लिए भी हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
सम्मान समारोह में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भजन कीर्तन करने वाली कीर्तन मंडली के सभी सदस्य महेंद्र पाल, चंद्रदीप पाल, मनदीप पाल, विजय पाल, वीरेंद्र पाल, उपेंद्र पाल, छोटू राम, सिरहे ग्राम निवासी सुरेंद्र मेहता, राजेश मेहता, रामाशीष मेहता, पिंडरा निवासी सुरेंद्र मेहता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के समापन के पश्चात सभी सदस्यों को चैती छठ पूजा के खरना का प्रसाद प्रदान किया गया। विदित हो कि मंदिर परिसर में ही क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल और अन्य छठव्रतियों के द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र पाल, सचिव विनय कुमार पाल, उपकोषाध्यक्ष चैतू भुइयां,संगठन मंत्री चंदन कुमार पाल, पंकज पाल,धनंजय कमलापुरी, पीयूष पाल विशेष रूप से सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के कार्यक्रम प्रमुख ओमप्रकाश पाल के द्वारा किया गया।














