जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवार हेतु राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन वितरण की स्थिति, लंबित कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलेवरी की प्रगति, बैकलॉग वितरण, नमक वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण, धान अधिप्राप्ति योजना तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में अनाज वितरण और सत्यापन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों की हकमारी न हो यह सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं सरकार के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप अयोग्य राशन कार्ड धारकों का नाम हटाने और पात्र लाभुकों को शामिल करने के लिए सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। आपूर्ति विभाग में नवनियुक्त पणन अधिकारियों को निर्देशित किया किया विभागीय दायित्वों को सही तरीके से सम्पादित करने के अलावे जनता के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को समय पर अनाज वितरण सुनिश्चित करने और अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु औचक निरीक्षण करते हुए सही मात्रा तथा निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। धान अधिप्राप्ति योजना के तहत सभी लैंपस में धान बेचने व खरीद हेतु किसानों को प्रेरित करने तथा विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।बैठक में एडीएम एसओआर श्री राहुल जी आनंद जी, सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो सहित संबंधित पणन पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
बैठक में एडीएम एसओआर राहुल, आनंद, सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो सहित संबंधित पणन पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।











