एजेंसी: अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जंग और भीषण हो गई है। इसी बीच इसराइल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि आईआरजीसी के नेवी कमांडर अली राजा तंगसिरी को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि अली राजा तंगसिरी यह वही कमांडर था जो Strait of Hormuz को बंद करने की रणनीति को लागू किया था।ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इधर ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी है और उसके जवाब में ईरान भी इजराइल को दहला रहा है। इसराइल के केमिकल प्लांट डिमोना के पास भी हमला किया गया है। इजरायली डिफेंस सिस्टम कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रही है। ईरान क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल कर रहा है जो इजराइल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ईरान ने इजरायल के कफार कासिम पर क्लस्टर बमों से जोरदार हमला किया है जिससे इजराइल को भारी नुकसान पहुंचाने की खबर आ रही है।
इधर दूसरी और इजराइल ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लेबनान पर भी जबरदस्त हमले कर रहा है। ईरान के सिराज में इसराइल ने एयर स्ट्राइक की है। लेबनान में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को तबाह कर दिया है। इसके बावजूद लेबनान इजराइल पर हमले जारी रखे हुए हैं कई मिसाइलें दागी है।













