---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी रांची में दो गुटों में विवाद हवाई फायरिंग, पुलिस मौके पर पहुंची

On: March 26, 2026 2:56 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में हवाई फायरिंग और अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है इसी बीच खबर आ रही है कि पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। जिसके पास दहशत का माहौल कायम हो गया।
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई ।

बताया जा रहा है कि विवाद बिरला मैदान और ओटीसी ग्राउंड से जुड़े कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

हवाई फायरिंग से दहशत
घटना के दौरान कुछ युवकों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे आसपास के लोग सहम गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों में दुबक गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now