---Advertisement---

व्यवसायी मिठू जायसवाल की बहादुरी को सलाम, आरोपी पकड़वाने में निभाई अहम भूमिका, पुलिस ने किया सम्मानित

On: March 30, 2026 9:50 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी मिठू जायसवाल ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना के आरोपी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

गढ़वा पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मिठू जायसवाल को बुके देकर सम्मानित किया और उनके साहसिक कदम की सराहना की।

एसडीपीओ ने बताया कि हाल ही में हुए गोलीकांड में घायल उमेश मेहता के आरोपी को पकड़ने में मिठू जायसवाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। घटना के बाद जब ग्रामीणों से आरोपी का हुलिया पता चला, तो उन्होंने बिना समय गंवाए अपराधी का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक पीछा करने के बाद उन्होंने पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी को पकड़वाने में सफलता हासिल की।

मोबाइल में कैद की तस्वीर, एक घंटे में गिरफ्तारी

इस पूरी कार्रवाई में सबसे अहम बात यह रही कि मिठू जायसवाल ने आरोपी की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली और उसे तुरंत जिले के सभी थानों में साझा किया। उनकी इसी तत्परता और सतर्कता के कारण महज एक घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। एसडीपीओ ने कहा कि मिठू जायसवाल का यह कदम समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि आम नागरिक भी साहस और जागरूकता के बल पर अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now