रक्तदाता ही समाज के असली हीरो :कृतिवास मंडल
जमशेदपुर:राष्ट्रीय सुढी समाज के द्वारा रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने और जरूरत मंद लोगों को रक्त देकर सहयोग करने को लेकर VBDA के 39 वां सम्मान समारोह
के शुभ अवसर पर VBDA के पदाधिकारियों के द्वारा बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन आडिटोरियम में राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री कृतिवास मंडल ने समाज के सभी वर्गो से अपील करते हुए कहा कि ये सम्मान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं है बल्कि उन सभी निःस्वार्थ रक्तदाताओं का है जिनके एक एक बूंद से कई अनगिनत जीवन को बचाने का काम किया गया है सही मायने में अगर देखा जाए तो रक्त दाता ही समाज का असली हीरो है।
राष्ट्रीय सुढी समाज के पदाधिकारियों के द्वारा इस सम्मानित के लिए (VBDA) वोलीनटरी ब्लाड डोनर एसोशिएशन और एक एक रक्तदाताओ को आभार व्यक्त किया गया है।
उक्त सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री कृतिवास मंडल केन्द्रीय महासचिव डां अनुप कुमार मंडल केन्द्रीय सचिव पुलक मंडल संगठन सचिव संतोष कुमार गुप्ता केन्द्रीय सह सचिव कौशिक मंडल युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मंडल महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मंडल मौजूद रहे।








