जमशेदपुर:माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिस्टुपुर में वालंटारी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर द्वारा आयोजित ऐनुअल फंक्शन में गायत्री परिवार नवयुगदल युवा मण्डल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल को इस वर्ष (2026 ) में भी धार्मिक, आध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्त दान कराने का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

ज्ञात हो की गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल टाटानगर वर्ष 2006 से निरंतर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन करते हुए अबतक 62 वां रक्तदान शिविर का आयोजन कर चूका है। इस पुनीत एवं जनहितकारी अभियान के लिए गायत्री परिवार को झारखण्ड सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थान से भी पुरस्कृत किया जा चूका है। गायत्री परिवार युवा मण्डल ने वर्ष 2016 से पुरे झारखंड प्रान्त वर्ष में एकदिन एक साथ रक्तदान शिविर के आयोजन गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ क़े माध्यम से करता है। पुरे प्रान्त में अबतक कुल 8 रक्तदान महायज्ञ का आयोजन हो चूका है। इस वर्ष कुल 835 यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक को दिया गया। गायत्री परिवार की ओर से रक्तदान अभियान के सयोजक श्री संजीव सिन्हा जी एवं श्री अलोक कुमार सिंह जी क़े नेतृत्व में बहनो भाईओं ने फंक्शन में पुरस्कार प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ क़े समन्वयक श्री संतोष राय जी एवं वरिष्ठ सदस्य श्री शम्भु नाथ दूबे जी ने गायत्री परिवार नवयुगदल युवा मण्डल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल क़े भाई बहनों क़े साहसिक प्रयास क़े लिए बधाई दिए हैँ।








